-
कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने देशभर को लॉकडाउन (Lockdown) किया हुआ है। लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन का ध्यान देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर दोबारा से रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) का प्रसारण शुरू किया है। रामायण को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। टीआरपी के मामले में भी रामायण ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इन सबके बीच रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय यूपी के भदोही में फंसे हुए हैं। (Photos: Doordarshan/twitter)
-
दरअसल राजशेखर मुंबई के नालासोपारा में रहते हैं। कुछ दिनों के लिए वह भदोही में अपने गांव गए थे। तब तक देश लॉकडाउन हो गया। वह गांव पर ही लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह फिर से मुंबई लौट सकें।
-
राजशेखर ने रामायण में जामवंत के साथ ही श्रीधर का किरदार भी निभाया था। श्रीधर वही हैं, जो मुनि वशिष्ठ को राज्याभिषेक के लिए निमंत्रण देते हैं और राम के राज्याभिषेक के समय सारी औपचारिकता की पूर्ति करते हैं।
-
राजशेखर ने रामायण में जामवंत के साथ ही श्रीधर का किरदार भी निभाया था। श्रीधर वही हैं, जो मुनि वशिष्ठ को राज्याभिषेक के लिए निमंत्रण देते हैं और राम के राज्याभिषेक के समय सारी औपचारिकता की पूर्ति करते हैं।
-
किसी रामलीला के दौरान ही रामानंद सागर की नजर उनपर पड़ी औऱ उन्होंने ऱामायण से जुड़ने का ऑफर दे दिया।
-
राजशेखर को जामवंत का किरदार मिला। चेहरा ढका रहने के बावजूद राजशेखर ने बुलंद आवाज से अपनी एक अलग पहचान बना ली। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/covid-19-bollywood-celebrities-who-tested-positive-for-coronavirus/1373497/ “>जब डिप्रेशन ने बर्बाद कर दी ‘विभीषण’ की जिंदगी, रेलवे ट्रैक पर मिली थी मुकेश रावल की कटी-फटी लाश
-
राजशेखर इन दिनों तमाम धार्मिक मंचों पर आध्यात्म की बारीकियां सिखाते भी नजर आ जाते हैं।